Home Ads

Wednesday, February 28, 2018

2018 के ऑस्कर में शामिल फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' पर लगाया चोरी का आरोप

2018 के ऑस्कर में शामिल फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' पर लगाया चोरी का आरोप

The Shape of Water 'accused of stealing
2018 के ऑस्कर में अपना नाम दर्ज करने वाली फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया गया है। बता दे कि फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी फॉक्स सर्चलाइट और डायरेक्टर गुएर्मो डेल टोरो पर कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 1969 के एक 'लेट मी हियर यू विस्पर' नामक नाटक की कहानी चुराने का आरोप मेकर्स पर लगाया गया है।

एक अमेरिकी नाटककार पॉल जिंडेल ने 'लेट मी हियर यू विस्पर' को लिखा था। खबर के अनुसार पॉल जिंडेल के बेटे डेविड जिंडेल द्वारा फिल्म मेकर्स के खिलाफ ये केस दर्ज कराया गया है। उनका कहना है कि उनके पिता की कहानी को चोरी किया गया है और उनके पिता को कोई क्रेडिट भी नहीं दिया गया है।

बता दे कि इस फिल्म कि कहानी में एक गूंगी महिला एक लैब में काम करती है जो समुद्री जीव के प्रति प्यार रखती है। यहीं कहानी लगभग 50 साल पहले आई टीवी सीरीज 'लेट मी हियर यू विस्पर' में भी दिखाया गया है। फिल्म 'शेप ऑफ द वाटर' के मेकर्स ने अपने आप पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दे कि, फिल्म 'शेप ऑफ द वाटर' को 2018 ऑस्कर में लहभग 13 श्रेणियों में नॉंमिनेशन मिला है और जल्द ही विजेता भी घोसित किये जाएंगे। 

the-shape-of-water-accused-of-stealing

No comments:

Post a Comment

Facebook

???????

SoraFilms

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi ermentum.Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi fermentum.




Request Movie

Name

Email *

Message *